फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, कार में सवार दो युवकाें में एक की हालत गंभीर

Tue, 25 Aug 2020 01:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख कट से आगरा जाने के लिए चढ़ी कार करहल थाने के सामने हाईवे पर आग का गोला बन गई। कार सवार युवकों ने कूदकर जान बचाई। यूपीडा की गाड़ी ने झुलसे युवकों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के ईजलपुर निवासी छम्मी उर्फ रिंकू पुत्र नरेंद्र अपने मौसेरे भाई अभिषेक पुत्र अवधेश निवासी ग्राम शाहपुर के साथ कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से आगरा जाने के लिए सौरिख कट से निकले थे। मैनपुरी जनपद के करहल थाने के सामने अचानक कार में आग लग गई।

पल भर में कार आग का गोला बन गई। कार सवार दोनों युवक  नीचे कूद गए। इस बीच दोनों झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। सूचना पर परिजन दूसरी गाड़ी से पहुंच गए। छम्मी उर्फ रिंक की हालत गंभीर होने पर ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बाइक से गिरकर महिला घायल
बाइक से गिरने से महिला घायल हो गई। इटावा जिला के थाना ऊसराहार के ग्राम किशनपुर निवासी उमा देवी पत्नी सहदेव बाइक से छिबरामऊ जा रही थीं। सकरावा रोड पर बाइक  फिसल गई। उमा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें