फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द बर्निंग बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Tue, 08 Dec 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व बैंक बर्रा बी और सी सेक्टर के बीच की रोड पर बाइक की टक्कर से डीपीएस स्कूल की सीएनजी बस में भीषण आग लग गई। उस समय बस में तीन स्कूली बच्चे थे जो लपटें उठते ही चीख पड़े।
विज्ञापन


चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों बच्चों को बस से उतार कर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया। इसके बाद देखते ही देखते बस चारों ओर से लपटों में घिर गई। पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। ईंधन टैंक और टायर फटने की आशंका से आस-पास के घरों को लोग निकलकर दूर खड़े हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले बस, कबाड़ के ढेर में तब्दील हो गई। बस के नीचे फंसी बाइक के पुर्जे-पुर्जे राख हो गए।

सुबह करीब सात बजे बर्रा हाईवे से होते हुए यह बस दो सेक्टरों के बीच की सड़क पर पहुंची। सामने से एक बोलेरो को ओवरटेक करके बाइक सवार दो लोग बस के सामने आ गए। बस से टक्कर निश्चित मानकर बाइक सवार मेहरबान सिंह पुरवा निवासी फौजी धर्मवीर और पीछे बैठा उसका साथी चलती बाइक से कूद गए और बाइक घिसटती हुई बस से टकराई फिर बस के नीचे घुस गई।
विज्ञापन


घिसटने के कारण बाइक से चिंगारियां उठीं जिससे बस ने आग पकड़ ली। गाड़ी से धुआं उठता देख चालक वारिस ने फौरन बस में सवार कक्षा तीन के तीनों बच्चों उसमा, उजैरा और शान यादव को बस से उतारा और दूर ले जाकर खड़ा कर दिया। दहशत में आए बच्चे रोने लगे। कुछ ही मिनट बाद धमाके के साथ बस से लपटें उठनी शुरू हो गईं।

धमाका होने से आसपास के लोग भी घरों से निकल आए और बस को धू धू कर जलते देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बाल्टी और पाइप से बस पर पानी डाला लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि पानी हवा हो गया। कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड आ गई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

इसके बाद डीपीएस की दूसरी बस आई, जिसमें चालक-क्लीनर बच्चों को लेकर वहां से चले गए। बस घंटों सुलगती रही। इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि इलाकाई लोग बर्रा आठ स्थित डीपीएस स्कूल की बस बता रहे हैं, लेकिन अभी स्कूल से कोई तहरीर नहीं मिली है न ही स्कूल वालों ने संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें