फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सांड़ ने सिपाही को सींग में फंसाकर पटका...गंभीर, बचने के चक्कर में होमगार्ड भी बाइक से गिरकर चुटहिल

Wed, 08 May 2024 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू कस्बे में सांड ने सिपाही पर हमला कर दिया और सींग में फंसाकर पटक दिया। इससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बचने के चक्कर में होमगार्ड भी बाइक से गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू कस्बे में मंगलवार सुबह सांड़ ने घाटमपुर थाने की पीआरवी में तैनात सिपाही को सींग में फंसाकर पटक दिया। इसमें सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सांड़ से बचने के चक्कर में होमगार्ड बाइक समेत गिरकर चुटहिल हो गया।

विज्ञापन

सिपाही जितेंद्र सिंह (32) बिधनू कस्बा में रामशरण गुप्ता के मकान में किराये में रहते हैं। पीआरवी में तैनात जितेंद्र सिंह को साथी होमगार्ड संदीप सेंगर मंगलवार सुबह बाइक से लेने गया था। जितेंद्र घर से निकलकर बाइक पर बैठने लगे। इस बीच सांड़ ने जितेंद्र पर पीछे से हमला कर दिया।
सांड़ से बचने के चक्कर में होमगार्ड संदीप भी गिर गया। आसपास के लोगों ने सांड़ को भगाने के बाद जितेंद्र व होमगार्ड को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से सिपाही को हैलट रेफर कर दिया गया। बिधनू थाना प्रभारी प्रेम चंद्र कनौजिया ने बताया कि घायल सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें