फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दलाल ने मजदूर को एमपी ले जाकर बेचा, मजदूरी मांगने पर फावड़े से हमला, बहन के पूछने पर करने लगा टालमटोली

Fri, 22 Sep 2023 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: सोमवार सुबह करीब आठ बजे मनोज एमपी, चित्रकूट के किसी गांव से गंभीर रूप से घायलावस्था में घर लौटा। पुलिस ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी से मिलकर शिकायत की तब कार्रवाई आगे बढ़ी।
विज्ञापन
मजदूर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसैया घाट के पास रहने वाले मजदूर को दलाल ने एमपी चित्रकूट ले जाकर ठेकेदार के हवाले कर दिया। मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर उसे फावड़े से पीटकर अधमरा कर दिया। सोमवार को वह किसी तरह भागकर शहर पहुंचा तब घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

मजदूर की बहन जेसीपी से लेकर थाने तक की चौखट घिस रही है, लेकिन अब तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। कोतवाली थाना क्षेत्र के सरसैयाघाट निवासी रानी सैनी ने पुलिस को बताया कि उनका भाई मनोज सैनी (40) सब्जी का ठेला लगाता था।
चार सितंबर को एक शख्स उसे काम दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। सात सितंबर को उसे इलाके में घूमते देखा तो भाई के बारे में पूछा तो बोला भाई को गायब करवाकर मरवा दिया है। 12 सितंबर को कोतवाली थाने से लेकर पुलिस चौकी तक में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीपी से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बीच सोमवार सुबह करीब आठ बजे मनोज एमपी, चित्रकूट के किसी गांव से गंभीर रूप से घायलावस्था में घर लौटा। पुलिस ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी से मिलकर शिकायत की तब कार्रवाई आगे बढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें