फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: सुहागरात पर अचानक लापता हुई दुल्हन...मचा हड़कंप, दूल्हा बोला- पत्नी सारे जेवर पहने थी, पढ़ें मामला

Sun, 21 Apr 2024 05:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: दूल्हे ने बताया कि पत्नी अपने सारे जेवरात पहने थी। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में ससुराल में पहली रात नईनवेली दुल्हन अचानक लापता हो गई, जिससे परिवार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रैपुरा थाने में दी गई तहरीर में पति अशोक कुमार निवासी कपुरी ने बताया कि 18 अप्रैल को रीतिरिवाज के साथ बारात लेकर मऊ थाना क्षेत्र के सिकरो गांव गए।

विज्ञापन

शादी होने के बाद 19 अप्रैल को विदा कराकर दुल्हन के साथ घर आए। ससुराल में देर शाम तक रस्म अदायगी चलता रहा। इसी बीच पत्नी अचानक लापता हो गई। यह देख अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया कि पत्नी अपने सारे जेवरात पहने थी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें