फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बवाल: दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा...दुल्हन ने कर दिया इनकार, पंचायत के बाद बेरंग लौटी बरात

Fri, 24 Feb 2023 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में जयमाल के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौड़ा पड़ गया। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। कन्या के आत्महत्या की धमकी देने पर बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन
जयमाल के दौरान दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में जयमाल के दौरान मिर्गी का दौड़ा पड़ने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वर पक्ष ने शादी का दबाव बनाया, तो कन्या ने आत्महत्या करने की धमकी दी। इस पर वर पक्ष बारात लेकर वापस लौट गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नदसा निवासी भूरे बाथम की पुत्री शिवानी की बारात 23 फरवरी को कानपुर से आई थी। रात करीब नौ बजे जयमाल के दौरान अचानक दूल्हे को मिर्गी का दौड़ा पड़ गया और वह स्टेज पर गिर गया। यह देख अफरा-तफरी मच गई।
स्वजन दूल्हे को उठाकर जनवासे (बारात ठहराने वाला स्थान) ले गए। करीब आधा घंटे बाद दूल्हे को होश आया और दोवारा जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह फेरों के समय दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। स्वजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने धमकी दी कि अगर जबरदस्ती की, तो वह आत्महत्या कर लेगी। काफी देर पंचायत पड़ने के बावजूद कन्या पक्ष शादी करने को तैयार नहीं हुआ। इस पर वर पक्ष बिना दुल्हन लिए ही बैरंग लौट गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें