दूल्हा बोला-भंवरे पड़ने दो..फिर बताएंगे
इस बीच गुस्से में आकर दूल्हे ने दुल्हन के पिता व परिजनों से अपशब्द कह दिए। दूल्हा बोला कि भंवरे पड़ने दो..फिर इन सब को बताएंगे। इससे मामला तूल पकड़ गया, जिसके चलते बरातियों और जनातियों में कहासुनी होने लगी। इससे बारात मे अफरातफरी मच गई।
खफा हुई दुल्हन का शादी से इनकार
घटना की जानकारी दुल्हन को हुई, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। काफी कोशिश के बाद समझौता जब नहीं हुआ, तो दोनों पक्ष समझौते के लिए प्रधानप्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह उर्फ रेशू के पास गए। शनिवार को पूरे दिन समझौते होने का प्रयास चलता रहा।
अपना-अपना लेनदेन कर समझौता किया
समझौता न होने पर देर शाम बिना दुल्हन के बरात बैरंग वापस लौट गई। प्रधानप्रतिनिधि ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपना-अपना लेनदेन कर समझौता कर लिया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से उनको सूचना नहीं दी गई है। मामले का संज्ञान लिया जाएगा।