फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बकरी चराने गए दो चचेरे भाई रामगंगा नदी में डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

Sat, 17 Jun 2023 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के बारी गांव में बकरी चराने गए दो चचेरे भाई शनिवार की शाम रामगंगा नदी में डूब गए। सूचना पाकर पहुंची हरपालपुर व अरवल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोर की तलाश कराई, लेकिन देर रात तक दोनों का सुराग नहीं लग सका। अरवल थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी अर्जुन (17) पुत्र बटेश्वर अपने चचेरे भाई अंशु (16) पुत्र गेंदालाल के साथ रामगंगा नदी के किनारे बकरी चराने के लिए गए थे।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों भाई रामगंगा नदी में नहाने लगे। अचानक दोनों गहरे पानी में जाने से डूब गए। वहां पहले से मौजूद अंशु के बड़े भाई सुधांशु ने जब दोनों युवकों को नदी में डूबते देखा तो उसने दौड़कर परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सवायजपुर अभिषेक सिंह व नायब तहसीलदार राजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। नाव मंगवाकर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक हरपालपुर व अरवल पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवकों की तलाश करती रही है। अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि दोनों भाईयों की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

टाइम लाइन
- शाम 4:00 बजे बकरी चराते समय दो चचेरे भाई नदी में डूब गये।
- 5 बजे घटना की सूचना स्थानीय पुलिस कोदी गई।
- 5.30 बजे हल्का इंचार्ज मौके पर पहुंचे।
- 6.34 बजे अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कानौजिया घटनास्थल पर पहुंचे।
- 6.22 बजे हरपालपुर प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह पहुंचे।
- 6.40 बजे सवायजपुर उप जिलाधिकारी अभिषेक सिंह एवं नायब तहसीलदार राजेश कुमार पहुंचे।
- 6:52 नाव मंगवाई गई।
- 7.42 बजे क्षेत्राधिकारी हरपालपुर विनोद दुबे घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें