फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: युवक का शव पड़ोसियों के घर के बाहर पड़ा मिला, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 12 Nov 2024 02:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदौली कांशीराम कॉलोनी में युवक का शव पड़ोसियों के घर के बाहर पड़ा मिला है। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 47 के कमरा नंबर 737 निवासी अजय निगम (36) पुत्र कृष्ण बिहारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह मृतक का शव पड़ोसियों के आवास के बाहर पड़ा मिला।

विज्ञापन

सिर में खून बहने के साथ सिर में गंभीर चोटें थीं। सूचना पर सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह व कोतवाल पंकज सिंह घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने अजय को अस्पताल में दिखाया। वहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है। पत्नी सना खान ने आरोप लगाया कि सुबह कोई पति को बुलाने आया था।
कॉलोनी के बाहर जाने पर सिर पर किसी वजनदार वस्तु से हमला कर हत्या की गई है। अजय ने 10 साल पहले मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था। पुलिस जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें