फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फंदे से लटका मिला था युवक का शव, शिनाख्त हुई…पिता की डांट से क्षुब्ध था, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 09 Jan 2025 02:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में फंदे से लटके मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक के पिता ने बताया कि पड़ोसी से विवाद पर उसे डांटा था। इससे क्षुब्ध होकर वह घर से चला गया था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नरवल में बुधवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली स्थित पावर हाउस के पीछे बगीचे के अंदर पेड़ पर एक 28 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला था। उसके चेहरे का कुछ हिस्सा जानवरों द्वारा खाया गया था। इससे शव कई दिन पुराना लग रहा था, जिसकी वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह पुरवामीर गांव के श्याम सुंदर ने अपने छोटे बेटे सतेंद्र उर्फ फट्टन (28) के रूप में पहचान की है। बताया कि किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था, जिस पर डाटा फटकारा था। इसी से झुब्ध होकर दो जनवरी की रात को वह घर से चला गया था। इसके अलावा लगभग एक वर्ष पहले बड़े बेटे दीपक (32) की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अब दूसरे बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें