जालौन जिले में पापा की परी ने तमंचे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। मामला डकोर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती का तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती तमंचा लहराकर फिल्मी गानों में सरोबार रील बना रही है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।