इकदिल। साड़ी से बने फंदे से युवक का शव लटका मिला। पुलिस की जांच में गृह कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि विकास उर्फ कुद्दू (20) मजदूरी करता था। कई दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। इस कारण वजह से घर पर गृह कलह हो रही थी।
शुक्रवार देर शाम परिवार में झगड़े से क्षुब्ध होकर विकास कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पत्नी पहुंची तो विकास पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पत्नी की चीख पुकार से परिजनों के साथ पड़ोसी भी आ गए और युवक को उतारकर जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास की डेढ़ साल पहले जोधपुरा गांव से शादी हुई थी। पांच माह का बेटा भी है। पत्नी रश्मी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।