फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रिंद नदी में उतराता मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Mon, 21 Jul 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के कपराहट के पास से निकली रिंद नदी में रविवार शाम एक युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते रहे। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रिंद नदी में शव उतराता देख ग्रामीणों ने यूपी 112 को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद मौके पर कहिंजरी चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को निकलवाया। इधर शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीण शव की हालत देख हत्या कर फेंके जाने की चर्चा करते रहे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराने के प्रयास किए।
मगर देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा है। मृतक काली लोअर और फौजी कलर की टी-शर्ट पहने है। देखने से उसकी उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें