फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: नवविवाहिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या, शव फांसी पर लटकाया, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 13 May 2022 02:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

कुरारा थाना क्षेत्र  में घर में सोई नवविवाहिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को फांसी पर लटका दिया। महिला की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। मायके पक्ष ने सुसरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नवविवाहिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद महिला के शव को फांसी पर लटका दिया गया। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन

मामला थाना कुरारा के उमराहट का है, जहां वंदना नाम की महिला की सोते समय किसी ने धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार उमराहट निवासी फूल सिंह निषाद के पुत्र सत्यम निषाद की शादी करीब दो साल पहले थाना क्षेत्र के गोकुल डेरा निवासी वंदना के साथ हुई थी। गुरुवार रात उसकी धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मौत के घाट उतारने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया। 
मृतका के चाचा रामबाबू ने बताया कि भतीजी की मौत की सूचना पर आया हूं। यहां आकर देखा कि घर के हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया है। उन्होंने बताया कि वंदना की शादी दो साल पहले सत्यम के साथ की थी। करीब एक साल की उसकी बेटी है। ससुरालियों ने ही भतीजी की हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामलें में मृतका के सुसरालियों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें