फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मकान में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। मोहल्ला देवीदयाल में बंद पड़े मकान के दरवाजे के कुंडे में वृजेश (47) का फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने जांच की है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बकेवर में नेशनल हाईवे के पार स्थिति नए बसे मोहल्ले देवीदयाल नगर में भरथना निवासी रजनीश प्रजापति के नवनिर्मित बंद मकान में एक व्यक्ति का शव गमछे से लटका लिया। मृतक की शिनाख्त व्यासपुरा निवासी ब्रजेश के रूप में हुई। मोहल्ले के लोग जब गली से निकले तो अचानक एक जूता दिखाई दिया। वहां जाकर देखा गया तो शव लटका दिखाई दिया। सूचना पर मृतक के परिवार वाले कुछ देर में वहां पहुंच गए।
बड़े भाई जयवीर सिंह ने बताया कि बृजेश दो दिन पहले ग्राम भोनीके पुरवा थाना अजीतमल बहन के घर गया हुआ था। रविवार दोपहर सूचना मिली की भाई का शव हाईवे के पार के पास बंद मकान के कुंडे में लटका हुआ था। बृजेश कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बृजेश अविवाहित था। वह ज्यादातर बहन के घर ही रहते थे। वह मजदूरी करके रहबसर कर लेते थे। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें