फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रवीण कुमारी सपा से तो भाजपा से सरिता कठेरिया बनीं प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगर पंचायत इकदिल की चेयरमैन का निधन होने के बाद अब उपचुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने ताल ठोंकनी शुरू कर दी है। सपा ने पिछली बार 85 वोटों से हारने वाली प्रवीण कुमारी पर फिर भरोसा जताया है। भाजपा ने सरिता कठेरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। 2021 में हुए नगर पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाली निर्दलीय प्रत्याशी फूलनदेवी की मौत के बाद उनकी पुत्रवधु ने नामांकन करके ताल ठोंकी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत इकदिल की चेयरमैन फूलनदेवी का दिसंबर 2024 में हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। चेयरमैन न होने की वजह से एसडीएम सदर विक्रम राघव को प्रशासक बनाया गया था। अब उपचुनाव की डुगडुगी बजने के साथ 10 अप्रैल से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई। इधर, राजनीतिक दलों ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा ने जहां पिछली बार प्रत्याशी रहीं प्रवीण कुमारी को फिर मौका दिया है। वहीं भाजपा ने नए चेहरे सरिता कठेरिया को मैदान में उतारा है। उधर, फूलदेवी की पुत्रवधु साधना दोहरे ने भी ताल ठोंकी है। उन्होंने शनिवार को नामांकन भी कर दिया है। ऐसे में अब मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें