फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कर्ज से परेशान युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऑनलाइन ट्रेडिंग में रुपये हारने और कर्ज से परेशान श्याम सुंदर (30) का शव मंगलवार को एक होटल के कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पुलिस को श्याम सुंदर की पैंट की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने मौत की वजह कर्ज से परेशान होना बताई है।
विज्ञापन


इकदिल क्षेत्र के पिलखर गांव के सामने बनी कमला नगर कॉलोनी निवासी श्याम सुंदर (30) ऑनलाइन ट्रेडिंग करता था। उसने व्यापार करने के नाम पर कुछ समय पहले लगभग 15 लाख रुपये का बैंक से लोन लिया था। यह धनराशि भी उसने ट्रेडिंग में लगा दी थी। लगातार शेयर मार्केट में रुपये हारने की वजह से उस पर कर्ज बढ़ता जा रहा था। इस बैंक से रिकवरी के लिए लगातार फोन आ रहे थे। इससे वह लंबे समय से परेशान था।
सोमवार को वह आगरा जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। सोमवार रात वह भरथना चौराहे के पास स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुक गया था। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई आवाजाही नहीं हुई तो वेटर को चेक करने के लिए भेजा गया। कमरे का गेट नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस ने कमरे को दूसरी चाबी से खोला। इसमें श्याम सुंदर का शव पंखे पर बने फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

जानकारी पर एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा, एसओ फ्रेंड्स कॉलोनी अमित मिश्रा ने पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा गया है कि मेरे ऊपर बहुत कर्ज हाे चुका है। इससे परेशान होकर मैं स्वयं जान दे रहा हूं। इसका कोई और जिम्मेदार नहीं है। सुसाइड नोट जांच के लिए भेजा गया है। भाई विनोद कुमार ने बताया कि श्याम सुंदर के दो छोटे बच्चे हैं। वह भट्ठे से ईंट की सप्लाई का काम करता था। पिता की मौत हो चुकी है।
-

श्याम सुंदर ऑनलाइन ट्रेडिंग में काफी रुपये हार चुका था। उससे उस पर कर्ज बढ़ गया था। कर्ज से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली है। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट से जानकारी हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

- संजय कुमार वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें