फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालकिन के संग कुतिया ने भी छोड़ दी दुनिया, शव आया तो छटपटाहट में चौथी मंजिल से कूद गई

Thu, 02 Jul 2020 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

किसी ने सच कहा है कि अगर वफादारी की मिसाल देनी है तो कुत्ते से अच्छी मिसाल हो ही नहीं सकती। बुधवार को ऐसा ही मामला बर्रा मलिकपुरम में देखने को मिला जहां मालकिन की मौत के बाद उनकी पालतू कुतिया भी चल बसी। मालकिन का शव दरवाजे पर आने के बाद छटपटाहट में कुतिया घर की चौथी मंजिल से कूद गई।  

विज्ञापन


मलिकपुरम में रहने वाले डॉ. राजकुमार सचान हमीरपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी डॉ. अनीता राज शहर में ही स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर थीं। किडनी की बीमारी के चलते करीब सप्ताह भर पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। 

बेटा डॉ. तेजस व बेटी एमबीबीएस की छात्रा जान्हवी उनका शव लेकर घर पहुंचे। मालकिन का शव देख पालतू कुतिया जया व्याकुल हो गई। इस पर तेजस ने उसे दूसरी मंजिल पर ले जाकर बंद कर लिया। छटपटाती जया जीने से चौथी मंजिल पर पहुंच गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी। मालकिन और वफादार कुतिया का शव एक साथ देख हर किसी की आंख में आंसू आ गए।
विज्ञापन


सड़क से उठा कर लाईं थीं
डॉ. राजकुमार ने बताया करीब 13 साल पहले पत्नी को केपीएम अस्पताल के पास कुत्ते का पिल्ला रोता हुआ दिखा था जिसके शरीर पर कीड़े पड़ चुके थे। डॉ. अनीता उसे सड़क से उठा कर अपने घर ले आईं। इलाज के बाद वह ठीक हो गया तो पूरे परिवार को उससे लगाव हो गया। जया को डॉ. अनीता से इतना लगाव था कि उनके घर आते ही वो पूरे घर में नाच कर अपनी खुशी का इजहार करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें