फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिल्हौर टीम ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर स्थित स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम में हुई जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिल्हौर टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं घाटमपुर ने दूसरा और कल्याणपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कल्याणपुर के राजदीप प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में ऋषभ, 200 में सुफियान और 400 में संदीप ने स्वर्ण पदक जीते। लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय बिल्हौर के राजदीप प्रथम रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बिल्हौर प्रथम और पतारा द्वितीय रहा। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रिया, 100 में दीया, 400 मीटर में साक्षी ने प्रथम स्थान पाया।

समापन समारोह में डिप्टी बीएसए सुनील द्विवेदी और जिला व्यायाम शिक्षक विकास तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता में रीता देवी, संजय तिवारी, श्याम मिश्रा, शालिनी सिंह, रत्नेश द्विवेदी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें