दो दोस्तों की उसी दिन हो गई थी मौत
हादसे में शिवाजीत और अमरदीप की मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल रणविजय का रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कैंसर पीड़ित हैं पिता, परिजनों का बुरा हाल
परिजनों ने बताया कि रणविजय के पिता शिवनारायण प्रजापति कैंसर पीड़ित हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं पत्नी रेशमा, मां कमला और बेटी साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रणविजय के छोटे भाई वरुण नोएडा स्थित केनरा बैंक में चीफ मैनेजर हैं।