फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फ्लाईओवर से गिरी कार में सवार बैंक मैनेजर की भी मौत, दो दोस्तों की उसी दिन हो गई थी मौत, पढ़ें मामला

Tue, 09 Apr 2024 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता दामोदर नगर बाईपास पर एक अप्रैल को डंपर की टक्कर से कार करीब 15 फीट नीचे गिरी थी। हादसे में दो दोस्तों की उसी दिन मौत हो गई थी। मैनेजर का रीजेंसी में इलाज चल रहा था, जिसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से 15 फीट नीचे गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डंपर की टक्कर से एक अप्रैल को नौबस्ता फ्लाईओवर से 15 फीट नीचे गिरी कार सवार दो दोस्तों की मौत के बाद सोमवार दोपहर हादसे में गंभीर रूप से घायल बैंक मैनेजर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

आईआईटी स्थित एसबीआई में कार्यरत मैनेजर रणविजय सिंह (42) बीते एक अप्रैल को कल्याणपुर सत्यम विहार निवासी दोस्त शिवाजीत वर्मा और श्यामनगर निवासी अमरदीप उर्फ चंदन रघुवंशी के साथ कार से राजस्थान, बालाजी जाने के लिए निकले थे।
जैसे ही वह नौबस्ता चौराहे से फ्लाईओवर पर चढ़कर करीब 300 मीटर आगे बढ़े, तो पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। कार अनियंत्रित होकर साढ़े तीन फीट की सेफ्टीवॉल से टकराकर करीब 15 फीट नीचे जा गिरी।

विज्ञापन

दो दोस्तों की उसी दिन हो गई थी मौत
हादसे में शिवाजीत और अमरदीप की मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल रणविजय का रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित हैं पिता, परिजनों का बुरा हाल
परिजनों ने बताया कि रणविजय के पिता शिवनारायण प्रजापति कैंसर पीड़ित हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं पत्नी रेशमा, मां कमला और बेटी साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रणविजय के छोटे भाई वरुण नोएडा स्थित केनरा बैंक में चीफ मैनेजर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें