फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोर की हत्या में हमलावरों ने दिखाई बर्बरता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के नानकारी क्षेत्र में बाइक छूने से नाराज दबंगों ने न सिर्फ किशोर की बेरहमी से पिटाई की थी, बल्कि उसका सिर कई बार दीवार पर पटका था। यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। किशोर के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी हुई मिली हैं। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म भी पाए गए हैं। उसकी हत्या बर्बरता से की गई थी।
विज्ञापन

किशोर सुमित की मां मंजू ने बताया कि 24 अप्रैल को बेटा घर लौट रहा था। रास्ते में इलाके एक युवक से उसकी बाइक हल्की सी छू गई। इस पर आक्रोशित होकर युवक और उसके साथियों ने सुमित को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वह मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। आरोपियों ने उसे इतनी बेरहमी से मारा कि वह बेदम होकर गिर गया। परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को इसकी रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली आई। किशोर के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी मिली, जबकि 12 से अधिक जगह गंभीर चोटें पाई गईं। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले को हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया गया था। अब इसे हत्या की धारा में बदल दिया गया है। मुख्य आरोपी गुड्डू को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें