फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहिष्णुता का माहौल तो है : कल्बे जव्वाद

Wed, 09 Dec 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में असहिष्णुता तो है लेकिन मुल्क छोड़ने की बात गलत है। यह बात मंगलवार को यहां ग्वालटोली में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि साढ़े तीन साल में मुस्लिम ठगे गए। सपा की सरकार बनने से पहले मुसलमान जिस हालात में थे, आज भी उसी हालात में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की सरकार में चमचों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, वही विकास कर रहे हैं।

शिया धर्म गुरु ने कहा कि 2017 के चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। चुनावी टक्कर भाजपा और बसपा के बीच होगी। उन्होंने नगर विकास मंत्री आजम खां का नाम लिए बगैर कहा कि वक्फ संपत्तियों पर हो रहे फर्जीवाड़े की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।
विज्ञापन


समान नागरिक संहिता के सवाल पर शिया धर्मगुरु बोले, भारत में यह असंभव है। असहिष्णुता के मुद्दे पर कहा कि भारत एक गुलदस्ता मुल्क है। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। देश में असहिष्णुता तो है लेकिन मुल्क छोड़ने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें