फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बिकरू कांड के आरोपियों की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड के आरोपियों की पेशी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। हालांकि आरोपी पक्ष के वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इससे कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 16 अगस्त निर्धारित की है।
विज्ञापन

बिकरू कांड में शामिल होने के आरोप में 43 लोग माती जेल में हैं। इसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय के यहां हो रही है। मंगलवार को मामले की सुनवाई में सभी आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। हालांकि आरोपियों की तरफ से वकील कोर्ट में नहीं पहुंचे। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख तय की है। बता दें कि दो जुलाई 2020 को चौबेपुर के बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने रात में उसके घर गई थी। इसकी भनक उसे पहले ही लग गई थी। पुलिस के पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने विकास समेत उसके छह साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। अन्य आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें