चकरनगर। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल डॉ एसपी कटियार ने गुरुवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर का निरीक्षण किया। डॉ कटियार ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष व अन्य विभागों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की और और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में स्वच्छता बनाए रखी जाए। इसके साथ ही मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों के टीकाकरण एवं अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। इसके बाद उन्होंने हनुमंतपुरा पीएचसी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।