फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 15 सेमी प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रहा चंबल का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। चंबल नदी में कोटा बैराज से छोड़ा गया करीब डेढ़ लाख क्यूसक पानी शुक्रवार शाम चार बजे जिले की सीमा में पहुंचने लगा। इससे चंबल नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। जहां दोपहर 12 बजे चंबल का जलस्तर 108.77 मीटर पर था ताे वहीं शाम चार बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 108.95 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में लगभग 15 से 20 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


कोटा बैराज से बुधवार को चंबल में 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद गुरुवार को 50 हजार क्यूसेक पानी और चंबल में छोड़ दिया गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे चंबल नदी का जलस्तर 108.86 मीटर दर्ज किया गया तो वहीं दोपहर 12 बजे यह घटकर 108.77 मीटर पर स्थिर हो गया।
दोपहर तीन बजे जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हुआ और जलस्तर बढ़कर 108.80 मीटर तक पहुंच गया। शाम चार बजे तक जलस्तर 108.95 मीटर हो गया। जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही शुक्रवार शाम एसडीएम ब्रम्हानंद कठेरिया ने सहसों चंबल पुल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नदी में फिलहाल पानी के निकलने के लिए पर्याप्त जगह है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे नदी किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें