फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 45 केंद्रों पर आज यूपी टीईटी

Tue, 02 Feb 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 45 परीक्षा केंद्रों में यूपी टीईटी (उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) मंगलवार को होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रहेगी। डीआईओएस मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि परीक्षार्थियों के अलावा केंद्रों पर मौजूद रहने वाले पर्यवेक्षकों को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


सिर्फ केंद्र व्यवस्थापक को ही मोबाइल रखने की इजाजत दी गई है। परीक्षा के दौरान 45 केंद्र व्यवस्थापक, 90 पर्यवेक्षक, 7 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 7 जोनल मजिस्ट्रेट और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षक  लगाए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि नकलचियों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। मुन्ना भाइयों की धरपकड़ के लिए परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र और परीक्षार्थी के हस्ताक्षर भी जांचें जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें