फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कनेक्शन: यूपी के चार शहरों से जुड़े आतंकियों के तार, एटीएस की पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 17 Jul 2021 12:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एटीएस आतंकियों को लेकर उनके बताए हुए चारों शहरों में ले जाकर दबिश देकर उनके बयानों की पुष्टि करेगी।
विज्ञापन
मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद मुईद, शकील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में अलकायदा समर्थित गजवातुल हिंद संगठन के आतंकियों मिनहाज व मुशीरूद्दीन की मदद के आरोपी मुस्तकीम, शकील व मुईद के तार प्रदेश के चार शहरों से जुड़े हुए हैं। एटीएस की पूछताछ में तीनों आतंकियों ने कई अहम राज खोले हैं। 
विज्ञापन


एटीएस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूर्व में गिरफ्तार आतंकियों की मदद करने वाले मुस्तकीम, शकील व मुईद ने एटीएस को बताया कि उन्होंने प्रदेश के चार शहरों में कानपुर, चंदौली, मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद के लोनी से असलहा व कारतूस की खरीददारी की थी।

इन असलहों और कारतूस की मदद से वह शहरों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। इससे पहले ही दबोच लिए गए। पूर्व में गिरफ्तार आतंकी मिनहाज और मुशीर को कोर्ट ने 14 दिनों की रिमांड मंजूर की है और मुस्तकीम, मुईद और शकील को सात दिनों की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एटीएस आतंकियों को लेकर उनके बताए हुए चारों शहरों में ले जाकर दबिश देकर उनके बयानों की पुष्टि करेगी। सूत्रों के अनुसार टीम पांचों को साथ लेकर सबसे पहले कानपुर पहुंचेगी, जहां जाजमऊ, बेकनगंज, नई सड़क, चमनगंज और हलीम कॉलेज के आसपास पहुंच सकती है। इन्हीं जगहों पर आतंकियों की असलहा सप्लायरों से मुलाकात हुई थी।

इन शहरों में हो सकते हैं आतंकियों के मददगार
एटीएस के अनुसार आतंकियों ने जिन चार शहरों के नाम कबूले हैं, वहां उनके मददगार भी हो सकते हैं। हालांकि, आतंकियों ने उनसे सिर्फ असलहा और कारतूस खरीदने की ही बात कबूली है। आतंकियों को असलहा और कारतूस मुहैया कराने वाले भी आतंकियों की ही श्रेणी में रखे जाएंगे। ऐसे में टीम आतंकियों को साथ लेकर जगहों, घरों और लोगों का सत्यापन कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें