फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इटावा का आतंकी कनेक्शन खुफिया तंत्र की रडार पर, कई इलाकों में एजेंसी की ताबड़तोड़ रेड

Thu, 09 Mar 2017 08:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

लखना से दो सगे भाइयों को कानपुर ले गई एटीएस, बसरेहर के युवक की तलाश में छापा 
हरदोई में सभी 12 संदिग्धों को छोड़ा
 
विज्ञापन
फकरे आलम और उसका इटावा स्थित घर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा में मंगलवार रात ताबड़तोड़ रेड मारकर बकेवर के लखना कस्बे से दो सगे भाइयों को उठा लिया गया। इस बात से पूरा इलाका दहशत में आ गया। फैज आलम उर्ज जीतू और फकरे आलम उर्फ रेशू के नाम से पूरे इलाके में चर्चा छिड़ गई। 
विज्ञापन


दरअसल इन दोनों भाइयों का नाम संदिग्ध सूची में शामिल था। इन्हें आतंकी नेटवर्क के कनेक्शन की भनक से उठा लिया गया था। एटीएस और क्राइम ब्रांच ने उनके घर से आधा दर्जन मोबाइल फोन, लैपटाप व पेन ड्राइव अपने कब्जे में लिए हैं। दोनों भाइयों को इटावा ले जाकर एटीएस टीम देर रात कानपुर लेकर चली गई।

 
Trending Videos

उज्जैन में हुए ट्रेन विस्फोट के बाद इनके नाम आए थे सामने

उज्जैन में ट्रेन ब्लास्ट की तस्वीरें
इटावा पुलिस के मुताबिक लखना के मातन मुहाल में बाबू खां मंसूरी के घर रहने वाले फैज आलम और फकरे आलम के नाम मंगलवार को उज्जैन में हुए ट्रेन विस्फोट में तीन आतंकवादियों के पकड़े जाने के बाद सामने आए थे।

 

राकी रानावत की तलाश

डेमो पिक
तीसरा वांछित राकी इटावा के ही बसरेहर कस्बे के चमरौआ मोहल्ले का रहने वाला है। एटीएस जब उसके घर पहुंची तो तो वह पिता प्रताप जाटव और परिवार समेत भाग निकला। सूत्रों की मानें तो तीनों युवक खुफिया विभाग के रडार पर थे। फकरे आलम आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी मोहाली चंडीगढ़ से बीटेक लास्ट सेमेस्टर का छात्र है। उसका भाई फैज आलम दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहा है। दोनों नौ फरवरी को अपने ताऊ की मौत के बाद चालीसवें में शामिल होने आए थे। 26 मार्च को बहन का निकाह होने के कारण यहीं रुक गए थे। पुलिस के मुताबिक फकरे आलम और राकी रानावत के तार आईएसआईएस के नेटवर्क से जुडे़ होने की सूचना मिली है। 

 

राकी के पास अचानक आई अकूत धन-संपत्ति

डेमो पिक

अब राकी रानावत उर्फ राकी जाटव नाम के युवक की तलाश की जा रही है। अचानक उसके पास अकूत धन-संपत्ति बढ़ने की लोग चर्चा कर रहे थे। उधर, मंगलवार को हरदोई जिले में पकड़े गए 12 संदिग्धों के नाम व पते सत्यापन में सही पाए जाने पर बुधवार की सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि सत्यापन के बाद सब कुछ ठीकठाक मिलने पर सभी को छोड़ दिया गया।

औरैया से भी दो युवकों को उठाया
उधर औरैया जिले के बेला व बिधूना से भी एटीएस ने दो युवकों को उठाया। पूछताछ के बाद एक युवक को छोड़ दिया गया है। दूसरे से पूछताछ चल रही है।
 
विज्ञापन

पकड़े गए संदिग्धों को पड़ताल कर छोड़ा

डेमो पिक
लखना के ही खेड़ा मुहाल में लोगों ने मंगलवार शाम को चार संदिग्ध लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। ये चारों किसी अन्य प्रांत की भाषा में बात कर रहे थे। उन्होंने अपने को आईबी का बताया। पुलिस ने उनकी पड़ताल कर अधिकारियों के फोन आने पर तत्काल छोड़ दिया। वे चारों रात में ही कहीं चले गए। पता चला है कि वे लोग तेलंगाना के थे और इंस्पेक्टर सुदर्शन रेड्डी उनका नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें