फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के करीब चार्जिंग पर रख छोड़ा मोबाइल, छूते ही हुआ धमाका

Wed, 08 Mar 2017 10:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
पड़ोसी की छत पर सोलर पैनल में चार्जिंग पर लगे मोबाइल को निकालने गया था
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक मोबाइल लड़के की मौत की कारण बन गया। मौहल्ले में उसकी मौत के बाद यही चर्चा हो रही है कि मोबाइल को मौत के करीब चार्जिंग पर लगा दिया था। ऐसा नहीं होता तो उसको मौत आती ही नहीं। वह बच जाता।
विज्ञापन


उन्नाव के सफीपुर में पड़ोसी की छत पर सोलर पैनल में चार्जिंग के लिए लगे मोबाइल को निकालने गया युवक ऊपर से नहीं लौटा। तलाश हुई तो वह छत पर झुलसी हुई हालत में मिला। उसका शरीर उसकी मौत का दर्द बयां कर रहा था। वह जमीन पर गिरा छटपटा रहा था। बेटे के साथ हुए खौफनाक हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने जवाब दे दिया।
 
विज्ञापन

मोबाइल ले आया मौत

डेमो पिक
विकासखंड के रायपुर गांव निवासी अर्जुन (19) पुत्र श्रीराम बुधवार की सुबह अपने पड़ोसी राधाकृष्ण की छत पर लगे सौर ऊर्जा पैनल में मोबाइल चार्ज कर रहा था। मोबाइल चार्ज होने पर वह उसे निकालने छत पर गया था। इसी बीच छत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। जानकारी होने पर आननफानन में परिजन उसे सीएचसी सफीपुर ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और फोर्स की तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा भाई संदीप पुलिस में है। परिवार में सबसे छोटा होने की वजह से वह सभी का दुलारा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें