फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरहद पर तनाव, दिनभर टीवी पर लगीं रहीं निगाहें

विज्ञापन
:शहर के स्टेशन बजरिया में टीवी पर पाकिस्तान पर हमले की खबरें देखता परिवार।  - फोटो : :शहर के स्टेशन बजरिया में टीवी पर पाकिस्तान पर हमले की खबरें देखता परिवार।
विज्ञापन
इटावा। पहलगाम में हुए हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया है। पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों तबाह करने एवं ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर जिलेभर में जश्न का माहौल है। दूसरे दिन भी गुरुवार को जिले के लोग सरहद की गतिविधियों को जानने के लिए टेलीविजन के सामने बैठे नजर आए। शहर में कई जगह टीवी के सामने लोगों का हुजूम देखने को मिला।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भारत-पाक के बीच चल रही तनातनी की चर्चाओं का दौर चलता रहा। शहर में कई दुकानदार व ग्राहक टीवी में टकटकी लगाए नजर आए। टीवी देख रहे स्टेशन बजरिया निवासी राजा मिश्रा ने बताया कि दिनभर उनकी नजर टीवी पर ही। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाक अपनी हरकताें से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है। वहीं संजय पोरवाल कहते है कि भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान दो दिन भी नहीं टिक सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें