फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुल के नीचे फंसा ट्रक, लगा जाम

विज्ञापन
ट्रक फंसने से लगा जाम। ं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर। कस्बे के मुख्य बाजार के रेलवे पुल के नीचे गुरुवार की सुबह ट्रक फंस गया। इससे करीब एक घंटे जाम लगा रहा। मानिकपुर कस्बे के प्रमुख बाजार में रेलवे पुल बना है। पुल के दोनों तरफ प्रमुख बाजार के साथ कुछ दूरी पर बस स्टैंड है। बड़ी संख्या में वाहन आते-जाते रहते हैं। पुल के नीचे से बड़े वाहन निकलने की जगह नहीं है। इसके बाद भी चालक पुल के नीचे से ट्रक निकालने की कोशिश कर रहा था। तभी ट्रक पुल के नीचे फंस गया और जाम लग गया। एक घंटे तक जाम लगा रहा। बड़ी मुश्किल से ट्रक निकाला गया। विनय गुप्ता, सुंदर यादव, मयंक, राकेश सिंह आदि बताया कि पुराने मानिकपुर सहित अन्य गांवों में जाने के लिए यही प्रमुख रास्ता है। पुल की ऊंचाई कम होने व संकरा होने से आए दिन वाहन फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें