फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर काटे जाने से फर्रुखाबाद में तनाव

Thu, 20 Apr 2017 01:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल
दो के नाम सामने आए, दबिश में नहीं मिले
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना में एक समुदाय विशेष के व्यक्ति के दरवाजे से चंद कदम दूर दो युवकों ने जानवर काट दिया। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दो युवकों के नाम सामने आने पर दोनों के यहां दबिश दी लेकिन वे घर पर नहीं मिले। पुलिस ने एक युवक की बाइक कब्जे में ली है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

  मोहल्ला हाथीखाना में बुधवार को दोपहर बाद 3:30 बजे दो-तीन युवक बाइक से आए और समुदाय विशेष के एक व्यक्ति के घर से चंद कदम दूर जानवर काटने लगे। घर की महिला ने विरोध किया तो युवकों ने उन्हें धमका दिया। इस पर महिला ने मोबाइल फोन से अपने पुत्र को जानकारी दी। पुत्र के आने तक दोनों युवक कटा जानवर उठाकर भाग चुके थे। 
  इस बीच खबर फैलने पर समुदाय विशेष के तमाम लोग मौके पर जुट गए और विरोध जताने लगे। तनाव देख किसी ने यूपी 100 और कोतवाल को सूचना दे दी। कोतवाल अनूप कुमार निगम पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जिन दो युवकों के नाम बताए गए, उनके घरों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। इनके खिलाफ तहरीर दी गई है। तनाव को देखते हुए कोतवाल ने पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाल बोले, जांच के बाद होगी कार्रवाई
कोतवाल अनूप कुमार निगम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक आरोपी के घर दबिश दी तो पता चला कि वह ड्यूटी पर मोहम्मदाबाद सीएचसी गया है। दूसरे आरोपी के बारात में जाने की जानकारी उसके घर वालों ने दी। उसके घर से बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें