फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-मोदी के नारों के बीच जशोदा बेन का यहां हुआ स्वागत

Wed, 19 Apr 2017 11:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- बबीना में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही थीं
- कहा- समाज सेविका हूं, समाज का काम कर रही हूं
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन का बुधवार को साहू समाज के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर मोदी-मोदी के नारों के बीच जोरदार स्वागत किया। बाद में उन्होंने बबीना और ललितपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह एक समाज सेविका हैं और समाज की सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस के सी-6 कोच में सवार होकर जशोदा बेन झांसी पहुंची। ट्रेन आने के पूर्व ही साहू समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में मुख्य हॉल में कतारबद्ध फूल-मालाएं लेकर खड़ी हो गईं। इधर, प्लेटफार्म एक का भी यहीं नजारा था। भीड़ के कारण सिविल पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ उनको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्टेशन के बाहर लेकर आई।

इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी, जय श्रीराम और साहू समाज के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बबीना पहुंची। यहां सर्किट हाउस में कुछ घंटे आराम करने के बाद ललितपुर में सत्यनारायण साहू के घर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। ललितपुर से लौटने पर देर शाम बबीना में आयोजित साहू समाज के श्रीराम जानकी मंदिर स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुईं।
विज्ञापन


यहां उनको तमाम संगठनों ने स्मृति चिह्न और धार्मिक पुस्तकें भेंट कीं। रात्रि विश्राम भी बबीना के सर्किट हाउस में किया। इस मौके पर संजीव साहू, हेमंत साहू, संतोष साहू, धर्मेंद्र साहू, रोबिन साहू, सौरभ साहू, बबलू, अभिषेक, प्रमोद राय, विनोद साहू, मुरारी, दिनेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें