घायल माता पिता के साथ बैठी खून से लथपथ बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
टैंकर से पहले पानी लेने पर नाराज एक परिवार के सदस्यों ने पड़ोसी के घर घुसकर दंपति को लाठी डंडे से पीट दिया। दस साल की बच्ची को घर से घसीटकर बाहर तक ले आए फिर उठाकर जमीन पर पटक दिया जिससे वह बेहोश हो गई। यह देखते ही आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने पुलिस सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट की है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरारोड निवासी अनीता साहू ने बताया कि गुरुवार की शाम पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर आया तो अपने डिब्बे लाइन पर लगा दिए। पानी भरने के बाद वह अपनी बेटी काजल (10) के साथ घर आ गई। देर शाम को वह अपने पति सुरेश साहू व बेटी के साथ घर के बाहर बैठी थी तभी पड़ोसी कमलेश, नीमा, रोहित व बच्चू लाठी डंडा लेकर उसके घर के सामने आकर गाली देने लगे।