यूपी के उन्नाव जिले में चाय पीकर 10 लोगों की हालत बिगड़ गई। यहां के अजगैन थाने के गांव चमरौली के मोड़ पर बने ढाबे में मजदूर चाय पीने के लिए गए थे। पुलिस ने ढाबे के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
उन्नाव अजगैन थाने के गांव चमरौली के मोड़ पर स्थित ढाबे पर कुछ मजदूर चाय पीने के लिए गए थे। चाय पीने के बाद 10 मजदूरों की हालत अचानक बिगड़ गई। लोगों का कहना है कि चाय में कोई जहरीली चीज या कीड़ा गिर गया होगा तभी लोग पीते ही बीमार पड़ गए। सभी बीमार लोगों को नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अलर्ट हो चुकी है। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है साथ ही विषाक्त चाय का नमूना भी लिया गया है।