फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्र की आत्महत्या के बाद परीक्षा टालने की मांग खारिज, ये थी वजह

Fri, 30 Nov 2018 01:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक, कानपुर में छात्र अभिषेक शर्मा की आत्महत्या के बाद परीक्षा टालने की छात्रों की मांग शासन ने खारिज कर दी है। छात्रों की मांग पर प्राविधिक शिक्षा निदेशक आरसी राजपूत ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन


प्रिंसिपल आरके सिंह ने बताया कि परीक्षाएं नहीं टाली जाएंगी, जो छात्र अब भी असहमत हैं उनकी परीक्षाएं जून में कराई जा सकती हैं। इसलिए पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आठ दिसंबर से परीक्षाएं होंगी। मौखिक परीक्षाएं सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद होंगी।

150 से ज्यादा छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा
प्रशासन ने 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों का एडमिट कार्ड जारी न करने के निर्देश दिए हैं। इससे राजकीय पॉलिटेक्निक, महिला पॉलिटेक्निक और लेदर इंस्टीट्यूट के 150 से ज्यादा छात्र आठ दिसंबर से होने वाली परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें