रसूलाबाद (कानपुर देहात)। रसूलाबाद और उसके आसपास के ग्रामीणांचल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर धर्मगढ़ बाबा मंदिर के कपाट में ताला पड़ गया है।
रसूलाबाद एवं आसपास ग्रामीण अंचल में आस्था के केंद्र धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते अब ताला डाल दिया गया है। भक्त मंदिर के बाहर से दूर खड़े होकर दर्शन कर सकेंगे। यह कदम क्षेत्र में लगभग 24 से अधिक लोगों की बुखार व अन्य वजह से हुई मौतों को लेकर उठाया गया है। मंदिरों के कपाट बंद होने से लोग उनके दूर से ही दर्शन कर अपनी व्यथा कह रहे हैं। मुख्य पुजारी सतेंद्र तिवारी ने बताया कि कपाट चैनल का बना है। अब भक्त दूर से ही धर्मगढ़ बाबा के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं हो पाएगा। संवाद