फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे संग निकली निधि संग्रह यात्रा, हुई पुष्प वर्षा

विज्ञापन
संदलपुर में बाइक रैली निकालते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प समर्पण निधि जागरुकता अभियान के तहत विहिप कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम का जय घोष किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कौरू स्थित भैरव बाबा मंदिर प्रांगण से भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली में श्री राम का जयघोष किया। बाइक रैली संदलपुर भैरव बाबा प्रांगण से होते हुए जगन्नाथपुर, असलनापुर, हथूमा, दनियापुर, फरीदपुर निर्टरा, मनकापुर, हवासपुर आदि गांवों में गई। रैली के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक विकास ने कहा कि भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खंड प्रचारक दिपांशु, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, मीनू तिवारी, देव प्रकाश अवस्थी, सुमित दिवाकर, शुभम, महेंद्र मिश्रा, मुन्ना सविता, नीलम दीक्षित, राकेश तिवारी, राजकुमार कठेरिया आदि मौजूद रहे।
इधर, डेरापुर में शुक्रवार को भाजपा व हिंदू वादी संगठनों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह रैली निकाली। भगवान श्रीराम का चित्र लगा रथ बैंड बाजे के साथ जयकारे लगाकर कस्बे के मुख्य बाजार के लिए रवाना हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। रैली को रोककर पुष्प वर्षा की गई और निधि संग्रह किया गया। इस मौके पर प्रभारी महेश सिंह भदौरिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मदन पांडेय, सतेंद्र सिंह भदौरिया, मुनेश शुक्ला, अखिलेश सिंह, रामकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें