फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दीपावली पर सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इस बार दीपावली पर अल नीनो का हल्का से असर रहेगा। इस वजह से तापमान से सामान्य औसत से अधिक रहेगा। रात में गुलाबी ठंडक महसूस होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि दीपावली पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


हवाओं की वजह से हल्की ठंडक रहेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के आंकड़ों के मुताबिक छह दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। शनिवार को दिन का तापमान सात नवंबर के सामान्य औसत से 0.3 डिग्री और रात का तापमान 0.8 डिग्री अधिक रहा है। विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आठ नवंबर वर्ष 2025 को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम 11.7 डिग्री रहा था।

उन्होंने बताया कि इस बार तापमान थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने इस साल अल नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य औसत से अधिक तापमान रहने की संभावना जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें