फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बता दो कन्हैया को नाम है सुदामा... शहर में पहली बार निकाली गई सुदामा यात्रा

विज्ञापन
सुदामा यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो...इस गीत के साथ भादो माह के पहले दिन रविवार को बर्रा दो स्थित मयूरी चाट चौराहे से पहली बार सुदामा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय नागरिकों की ओर से निकाली गई यात्रा में सुदामा बने ठाकुर प्रसाद गुप्ता नंगे पैर और हाथ में लाठी अपने मित्र कृष्ण से मिलने चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में पीले रंग के झंडे लिए जयकारे लगा रहे थे। सचान चाैराहे के बाद यात्रा वाहनों से इस्कॉन मंदिर के लिए रवाना हुई।

ठाकुर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सुदामा यात्रा का उद्देश्य बच्चों में मित्रता की भावना का पैदा करना था। इस्कॉन मंदिर पहुंचकर सुदामा ने ठाकुर श्याम को 21 किलो का एक लड्डू, दो फीट की धूपबत्ती और 21 किलो अर्पित कर आरती-पूजन किया। यात्रा के पहले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे बच्चे भगवान के स्वरूप में सजे थे। यहां पर रवि गुप्ता, पनकी दरबार के महंत कृष्ण दास, सुधीर मिश्रा, रवि गुप्ता, सनी सेंगर, ओमेंद्र सोनी, विष्णु, प्रिया, रीता, गरिमा, पूजा, मिथलेश शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें