फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मास्टर ऑफ सोशल वर्क में 10 सीटें खाली, लें दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में कोर्स कोऑर्डिनेटर का दायित्व अब सहायक प्रोफेसर डॉ. सत्येंद्र सिंह चौहान संभालेंगे। विवि में मास्टर ऑफ सोशल वर्क कोर्स की खाली 10 सीटों पर छात्र-छात्राएं अभी भी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

मास्टर ऑफ सोशल वर्क एक मिशन-ओरिएंटेड कोर्स है जो युवाओं को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विकास संगठनों और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित एनजीओ में कॅरिअर बनाने के लिए तैयार करता है। जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, शिक्षा, ग्रामीण एवं शहरी समुदायों का उत्थान और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग देश और विदेश में लगातार बढ़ रही है।
कोर्स की भूमिका केवल सामाजिक विकास तक सीमित नहीं है बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्रों में भी इसकी आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मेडिकल सोशल वर्कर्स रोगियों और उनके परिवारों को परामर्श, पुनर्वास और मानसिक स्वास्थ्य ठीक करने में सहयोग करते हैं। डीन प्रो. संदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह कोर्स युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पेशेवर दक्षता प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें