फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी से चल सकती है तेजस, राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल को दिल्ली से जोड़ने की तैयारी

Sat, 26 Dec 2020 04:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस अब देश की राजधानी दिल्ली को अयोध्या से जोड़ेगी। कोरोना काल में बंद होने के बाद 17 अक्तूबर 2020 को यह ट्रेन दोबारा शुरू हुई थी लेकिन यात्री कम मिलने पर इसे 23 नवंबर को निरस्त कर दिया गया था। अब इसे 15 जनवरी से शुरू करने की कवायद चल रही है। लखनऊ से अयोध्या तक के विस्तार के लिए शेड्यूल तय करने में आईआरसीटीसी के अफसर जुटे हैं। 
विज्ञापन


चार अक्तूबर को शुरू हुई थी तेजस
तेजस एक्सप्रेस की शुरूआत चार अक्तूबर 2019 को लखनऊ से नई दिल्ली वाया कानपुर हुई थी। यह ट्रेन भी रिवर्स शताब्दी की तरह उसी दिन चलकर वापस भी आ जाती है। 

लखनऊ से अयोध्या तक बढ़ाने में लगेंगे साढ़े तीन घंटे
लखनऊ से नई दिल्ली जाने में यह ट्रेन सवा छह घंटे तथा लौटते वक्त साढ़े छह घंटे का समय लेती है। लखनऊ से अयोध्या तक जाने में करीब साढ़े तीन घंटे बढ़ेंगे। जानकारी के मुताबिक रेल मंत्री चाहते हैं यह ट्रेन अयोध्या तक चले, जिससे तीर्थस्थल में दर्शन करने को लोग दिल्ली से आसानी से आ जा सकें। 

अभी इस संबंध में कोई आदेश या निर्देश तो नहीं मिला है। चर्चाएं हैं, मुख्यालय से जो निर्देश मिलेंगे। उसके हिसाब से ही ट्रेन का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल गुप्ता, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें