फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का एक साल तक किया यौन शोषण, युवक के कहने पर मां बाप को देती थी नींद की गोली

Sun, 15 Oct 2017 07:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
किशोरी को बहला फुसलाकर युवक एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने किशोरी को नींद की गोली लाकर दी थी। उसके कहने पर किशोरी मां बाप के खाने में नशीली दवा मिला देती थी। इस तरह अक्सर आरोपी उसके घर आता था और किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन




 

डेमो पिक
मामला हरदोई जिले के एक गांव का है किशोरी को बहला फुसलाकर गांव का ही युवक एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के  सात माह की गभर्वती होने की बात पता चलने पर परिजनों में हड़कंप मचा है। पीड़ित परिजनों ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन

डेमो पिक
पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी को गांव के ही युवक ने बहला फुसला लिया। वह बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने उसकी बेटी को नशीली दवा लाकर दी थी। उसके कहने पर बेटी मां-बाप के खाने में नशीली दवा मिला देती थी। इसका फायदा उठाकर हर रोज आरोपी घर आता था और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। बेटी के सच्चाई बताने पर आरोपी युवक गांव से फरार हो गया। बुधवार को पीड़िता के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें