हमीरपुर जिले में घर के बाहर रखी लावारिस टॉर्च को चार्जिंग पर लगाते वक्त हुए विस्फोट से किशोरी झुलस गयी। गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया है। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
जरिया थाने के उमरिया गांव निवासी मनोज राजपूत ने बताया कि उसके घर के बाहर दो दिन से एक लावारिस टार्च रखी हुई थी। जिसे उसने उठा कर घर में रख लिया था। शनिवार शाम उसकी पुत्री लक्ष्मी (15) टार्च को चार्जिंग पर लगा रही थी।