फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ढूंढ दूंगा, रुपये देने होंगे: चित्रकूट में एक महीने से किशोरी लापता, पिता बोला- चौकी इंचार्ज ने 15 हजार लिए, बेटी भी नहीं ढूंढी

Thu, 21 Apr 2022 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में शिवरामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस पर आरोप लगा है कि उसे ढ़ूढने के एवज में 15 हजार रुपये मांगे हैं। किशोरी के परिजनों की मानें तो जांच कर रहे चौकी प्रभारी ने उनसे रुपये भी ले लिए लेकिन एक माह बाद उसकी पुत्री का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन


गुरुवार को एक पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर एसपी अतुल शर्मा को बताया कि 20 मार्च को उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक किशोर भगाकर ले गया है। जिसकी पुलिस चौकी में सूचना दी जिस पर चौकी प्रभारी ने लडकी को ढूढवाने के लिए कुछ खर्चा होगा।

इसके लिए पंद्रह हजार रुपये खर्च लगेगा जिससे आने जाने में खर्च होगा। बताया कि उसने रुपये दे भी दिएहैं। किशोरी के पिता ने बताया कि अक्सर पुलिस चौकी जाता है तो चौकी कहते हैं हमारी लोकेशन पर है। लड़की ढूंढ कर ला रहा हूं तेल के लिए तुमको और खर्च देना पड़ेगा।
विज्ञापन


एक महीना बीत जाने के बाद भी उसकी लड़की अभी तक नहीं मिली है वह हत्या की भी आशंका जता रहा है। इस संबंध में चौकी प्रभारी शिवरामपुर राकेश मौर्य ने कहा कि पैसे का आरोप पूरी तरह से निराधार है। लड़की को ढूंढने के लिए सर्विलांस टीम वा चौकी की टीम लगातार प्रयास कर रही है जल्द ही बरामद करके लड़की को पिता के सुपुर्द किया जाएगा। चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि गांव से मिली जानकारी के अनुसार लड़की प्रेम प्रसंग के चलते लड़के के साथ चली गई है। इनका प्रेम प्रसंग लगभग 2 वर्षों से चल रहा था दोनों सोजातीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें