फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: लिफ्ट देने के बहाने किशोरी को बाइक पर बैठाया, सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Aug 2026 10:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

महाराजपुर के सरसौल में किशोरी को लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। नरवल निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को 15 वर्षीय बेटी सरसौल स्थित मंदिर जा रही थी। रास्ते में उसे पूरनपुर गांव निवासी बाइक शाहरुख मिला।

विज्ञापन


मंदिर तक लिफ्ट देने के बहाने साथ में बैठा लिया। आरोप है कि शाहरुख किशोरी को सुनसान जगह ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को वहीं बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला। घर लौटी किशोरी ने आपबीती परिजन को बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। परिजन ने पुलिस को बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई लड़कियों से छेड़खानी कर चुका है। थाना प्रभारी जर्नादन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें