फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका से अनबन के बाद इंजॉय योर लाइफ का स्टेटस लगा ट्रेन के आगे कूदा किशोर, मौत

Mon, 15 Jun 2026 07:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रेमिका से अनबन के बाद किशोर ने मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
किशोर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजैनी में प्रेमिका से अनबन के बाद रविवार रात किशोर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले उसने इन्जॉय योर लाइफ का स्टेटस अपने मोबाइल पर लगाया। वह 10 दिनों से मानसिक तनाव में था। रविवार शाम किराने का सामान लेने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

विज्ञापन


मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी मुन्ना गुप्ता उर्फ बउआ ने बताया कि परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटे रवि, सौरभ (17) था व एक बेटी रूबी है। सौरभ दादानगर की एक फैक्टरी में काम करता था। पिता के अनुसार सौरभ का क्षेत्र की उससे उम्र में दो साल बड़ी युवती से प्रेम संबंध था। पिछले करीब 10 दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था। इस वजह से वह काफी तनाव में था। रविवार शाम करीब छह बजे सौरभ किराने का सामान लेने की बात कहकर घर से निकला। फिर घर नहीं लौटा।

पुलिस ने सूचना दी कि गुजैनी ब्लॉक के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव मिला है उसकी पहचान सौरभ के रूप में हुई। बहन रूबी के अनुसार, सौरभ ने खुदकुशी से पहले अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाए थे। एक स्टेटस में उसने प्यार, मोहब्बत की बातें लिखी थीं।
विज्ञापन

रात 10:25 बजे उसने टूटे दिल की इमोजी के साथ एक और स्टेटस लगाया जिसमें इंजॉय योर लाइफ लिखा था। परिजन के अनुसार सौरभ ने घर से निकलने के बाद रात तक कई बार मोबाइल ऑन और ऑफ किया। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि परिजन अगर तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें