फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी बात पर तोड़ी जिंदगी की डोर: दादी ने पापड़ भूजने से रोका, किशोर छात्र ने फंदा लगा दी जान

Wed, 29 Jul 2026 05:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामूली बात पर किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
अनमोल शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर के पारा गांव में बुधवार दोपहर पापड़ भूनने को लेकर दादी ने 11वीं में पढ़ने वाले पोते को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

">http://
पारा गांव निवासी प्रेमशंकर का बेटा अनमोल शर्मा (16) मंधना स्थित बीपीएमजी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। परिवार में दो बहनें अभिलाषा और आंचल हैं। पिता ने बताया कि चार वर्ष पहले उनकी पत्नी खुशबू घर छोड़कर चली गई थीं। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर अनमोल घर पर था। तभी खेत से लौटी दादी कुसुमा से वह पापड़ भूनने के लिए कहने लगा। थक हारकर लौटी दादी ने उसे डांट दिया। इस पर अनमोल ने नाराज होकर थाली दादी के सिर की ओर फेंक दी। इसके बाद कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंदकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ देर बाद छोटी बहन अभिलाषा ने खिड़की से झांका तो अनमोल का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। इकलौते बेटे की आत्महत्या की सूचना मिलने पर मां खुशबू भी मौके पर पहुंच गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें