फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुना तो कोर्ट की शरण में पहुंची पीड़िता

Tue, 05 Nov 2019 11:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
हरदोई में कासगंज जिला निवासी महिला ने पांच लोगों पर बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर हरदोई ले जाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस में सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को 17 माह पुराने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के कस्बा बिलराम निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाले आशीष पुत्र बरकत व धर्मवीर पुत्र मिट्ठन, ग्राम बहरौली थाना लंभुआ जिला सुल्तानपुर निवासी इंद्रजीत यादव पुत्र रामकरन व बैंक कालोनी स्टेशन रोड कोतवाली मैनपुरी निवासी अर्चना सक्सेना पत्नी अमित सारिकवाल उसके परिचित हैं।

 
विज्ञापन

आरोपी दो एनजीओ चलाते हैं, जिसके संचालन का जिम्मा अर्चना सक्सेना संभालती है। जून 2018 में आरोपियों ने उसकी बेटी की एनजीओ में नौकरी लगवाने की बात कही। 17 जून 2018 को आरोपियों समेत दो अन्य लोग उसके घर आए और हरदोई में नया ऑफिस खोलने की बात कहकर उसकी बेटी को भी कार से साथ ले गए।

उसी रात नौ बजे माधौगंज से हरदोई रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के आगे बाग के पास गाड़ी रोकने के बाद आरोपी कार से नीचे उतर गए। अर्चना बहाने से उसकी बेटी को बाग में ले गई। पीछे से वहां पहुंचे आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर अर्चना ने उससे मारपीट की। हरदोई से कुछ पहले ही उसे कार से उतारकर फरार हो गए।

बेटी ने फोन पर उन्हें घटना की जानकारी दी। जिस पर वह और अन्य परिजन हरदोई आए और बेटी को लेकर माधौगंज थाना गए। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें